सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Roar of the Mother Power: Crop protection and self-reliance a priority

मातृशक्ति की हुंकार : फसलों की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्राथमिकता

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sun, 22 Feb 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Roar of the Mother Power: Crop protection and self-reliance a priority
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर महिलाओं की बैठक, नहरों व फसलों की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त करने की मांग
Trending Videos

पुरोला। पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर एक पुरोला गांव में महिलाओं की समस्याओं एवं महिला समूहों के सशक्तीकरण को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान ग्रामीण परिवेश से जुड़ी मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। साथ ही नहरों और फसलों की सुरक्षा के लिए चौकीदार नियुक्त करने की मांग की।
रविवार को वार्ड नंबर एक पुरोला गांव में पालिकाध्यक्ष बिहारी लाल शाह की अध्यक्षता में बैठक हुई। महिलाओं ने अध्यक्ष के समक्ष नहरों की मरम्मत, फसलों की सुरक्षा के लिए चौकीदार की व्यवस्था, उजाड़ रोकथाम, निर्माणाधीन शिरगुल महाराज मंदिर के कार्य में सहयोग, गांव में पंचायत भवन निर्माण व गोसदन को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, महिलाओं ने पालिका परिषद की पहल पर मातृशक्ति समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की अपेक्षा जताई। महिला समूहों को प्रोत्साहन व संसाधन उपलब्ध कराए जाए तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सकती है। वार्ड नंबर एक व दो के सभासद मनोज हिमानी और हेमश्वेता असवाल ने वार्डों में हो रहे मार्गों, नालियों के निर्माण, थाती के सौंदर्यीकरण व शिरगुल महाराज मंदिर परिसर के विकास कार्यों में सहयोग की आवश्यकता बताई।
इस दौरान अध्यक्ष बिहारी लाल शाह ने नगर पालिका की एक वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख की। उन्होंने नहरों, मंदिर निर्माण एवं महिला समूहों के उत्थान के लिए सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर करुणा बिष्ट, अनुराधा गुसाईं, अंकित सिंह चौहान, चैन सिंह चौहान, जगमोहन सिंह चौहान, मनवीर सिंह रावत, बृजमोहन चौहान, कविंद्र असवाल, भारत भूषण नौटियाल, कविंद्र चौहान, रजना असवाल, सुनीता, शिश्मा चौहान आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed