सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Rohit won the title in the singing competition, and Animo Milan won the title in the dance competition.

Uttarkashi News: रोहित ने गायन और एनिमो मिलन ने नृत्य प्रतियोगिता का खिताब जीता

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 24 Jun 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Rohit won the title in the singing competition, and Animo Milan won the title in the dance competition.
विज्ञापन
गंगोत्री गोट टैलेंट के तहत हुई प्रतियोगिताएं

उत्तरकाशी। जनपद मुख्यालय में आयोजित गंगोत्री गोट टैलेंट के दूसरे सीजन में गायन प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर खिताब जीता। दूसरी ओर नृत्य में एनिमो मिलन ने अपनी कला के दम पर पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रथम सहित द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को नगद पुरस्कार राशी और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
जिला ऑडोटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय गंगोत्री गोट टैलेंट की गायन प्रतियोगिता में 28 और नृत्य में 26 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इसके बाद सेमिफाइनल राउंड में गायन में 20 और नृत्य में 21 प्रतिभागियों का चयन किया गया। फाइनल राउंड के लिए दोनों प्रतियोगिताओं में दस-दस प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में रोहित कुमार ने प्रथम, हरदेव मोनियाल ने द्वितीय और राधा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही नृत्य प्रतियोगिता में एनिमो मिलन ने प्रथम, आंचल ने दूसरा और मोनू फ्लेक्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष बड़कोट विनोद डोभाल और संरक्षक पवन नौटियाल सहित सुधा गुप्ता, किरण रावत, प्रकाश विद्वान, अंकित उप्पल, एडवोकेट सुमन नौटियाल ने विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका अजय भारती, सतीश आर्य, सनी दयाल, रीना घलवान ने निभाई। इस मौके पर आयोजक संजू डोगरा, राजेश आर्यन, लक्ष्मी प्रजापति, रितिका, मनोज प्रधान, मोहित उप्पल,सोनू, दीपक नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed