सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Seven Crores Sanctioned for Canal Repairs

Uttarkashi News: नहरों की मरम्मत के लिए सात करोड़ स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 02 Apr 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Seven Crores Sanctioned for Canal Repairs
विज्ञापन
पुरोला। विधानसभा पुरोला क्षेत्र के काश्तकारों को सिंचाई समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। शासन ने क्षेत्र की दर्जनों सिंचाई नहरों के सुदृढ़ीकरण और जीर्णोद्धार के लिए सात करोड़ 23 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके बाद जल्द ही क्षेत्र में लंबे समय से बदहाल पड़ी सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा।
Trending Videos



विधायक दुर्गेश लाल ने बताया कि मोरी, पुरोला और नौगांव प्रखंड में नहरों की खराब स्थिति को लेकर लगातार शासनस्तर पर प्रयास किए जा रहे थे जिसके परिणामस्वरूप अब यह बड़ी धनराशि स्वीकृत हो पाई है। उन्होंने कहा कि योजना के लागू होने से किसानों को समय पर सिंचाई का पानी मिलेगा और जमीन की उत्पादकता में भी वृद्धि होगी। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नहरों के मरम्मत और जीर्णोद्धार कार्य को जल्द शुरू किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed