सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The Director of Garhwal division reviewed the health services.

Uttarkashi News: निदेशक गढ़वाल मंडल ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 07 Feb 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
The Director of Garhwal division reviewed the health services.
विज्ञापन
मरीजों से सीधा संवाद कर जाना हाल, सुधार के निर्देश दिए
Trending Videos

उत्तरकाशी। निदेशक गढ़वाल मंडल, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग डॉ. आरसी पंत ने बीते शुक्रवार को एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली और उपचार व्यवस्था का फीडबैक लिया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुंडा और जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशक डॉ. पंत ने जिला अस्पताल के विभिन्न विभागों, आपातकालीन कक्ष, आईसीयू वार्ड, ओपीडी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी, महिला चिकित्सालय के प्रसव वार्ड, सर्जिकल वार्ड, ह्रदय रोग अनुभाग आदि वार्डों का गहन निरीक्षण किया। आईसीयू वार्ड की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निदेशक ने वहां कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के कार्य की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीम की ओर से गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार प्रदान करना सराहनीय है। निरीक्षण के बाद जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक भी की। बैठक में सीएमओ डॉ. बीएस रावत एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल ने निदेशक को अस्पताल की उपलब्धियों, संसाधनों और भविष्य की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार, संसाधनों के बेहतर उपयोग व मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत, प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीएस पोखरियाल, अपर सीएमओ डॉ. बीएस पांगती, डॉ. कुलवीर राणा, डॉ. शैलेन्द्र बिजल्वाण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed