{"_id":"698331e2de1a5fe5500d1b5a","slug":"the-district-magistrate-met-with-the-students-and-inquired-about-the-arrangements-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117852-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: डीएम ने छात्राओं से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: डीएम ने छात्राओं से मिलकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 04 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने मनेरा स्टेडियम के खेल छात्रावास में रह रही छात्राओं से मिलकर खेल, स्वास्थ्य और पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। भरोसा दिलाया कि उनकी सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
डीएम ने बातचीत के दौरान छात्राओं से खुले मन से समस्याएं, सुझाव और अनुभव साझा करने को कहा। छात्राओं को नियमित अभ्यास, अनुशासन और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने छात्राओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास बनाए रखने, कठिन परिश्रम करने और किसी भी समस्या की स्थिति में छात्रावास प्रशासन या जिला प्रशासन से संपर्क करने को कहा। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी बबीता बिष्ट भी उपस्थित रही। संवाद
Trending Videos