{"_id":"698f275047c5b1c27b0fb3ed","slug":"the-doors-of-the-naleeshwar-mahadev-temple-opened-with-due-rituals-in-kamad-village-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-118061-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कमद गांव में विधिविधान के साथ खुले नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कमद गांव में विधिविधान के साथ खुले नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Fri, 13 Feb 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजणा क्षेत्र के ग्रामीणों ने किया मेले का आयोजन
स्कूली छात्रों व महिला मंगल दल की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति
उत्तरकाशी। गाजणा क्षेत्र के कमद गांव में नालेश्वर महादेव मंदिर के कपाट विधिविधान के साथ खुले। इस दौरान गाजणा क्षेत्र के ग्रामीणों ने भव्य मेले का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों और महिला मंगल दल की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
शुक्रवार को हजारों की संख्या में ग्रामीण कमद गांव पहुंचे। वहां क्षेत्र की आराध्य देव डोलियों के सानिध्य में नालेश्वर महादेव के कपाट खुले। इसके बाद नालेश्वर महादेव की विशेष पूजा अर्चना की। इसके साथ ही नालेश्वर प्रांगण में राम मंदिर का शिलान्यास भी किया गया। वहीं इस उपलक्ष में ग्रामीणों ने पर्यटन विकास मेला का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने किया। कहा कि मेले हमारे सांस्कृतिक धरोहर है।
मेले से गांव और क्षेत्र की एकता दिखती है। इसके बाद मेले में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दल के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। वहीं, ग्रामीणों ने अपने आराध्य देव डोलियों के साथ नृत्य किया। नालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं जाड़ी संस्थान के द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के पौराणिक धरोहरों को संरक्षित करने और क्षेत्र में पर्यटन की संभावना से रोजगार से जोड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
पहली बार नालेश्वर महादेव ग्रामीण पर्यटन विकास मेला का आयोजन हुआ। जो क्षेत्र के विकास एवं प्रवासियों को जड़ों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार, सीएम के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण, सते सिंह नेगी, बच्चन सिंह चौहान, यशवंत नेगी, चैन सिंह पंवार, रामेश्वर भट्ट, बुद्धिलाल, दिनेश लाल आदि मौजूद रहे।
Trending Videos