{"_id":"6991cb6357419a0aaa0c5181","slug":"the-government-should-build-an-elevated-road-on-the-laldhang-chillarkhal-route-uttarkashi-news-c-49-1-sdrn1009-121760-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सरकार लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर बनाए एलिवेटेड रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सरकार लालढांग-चिल्लरखाल मार्ग पर बनाए एलिवेटेड रोड
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 15 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलीं महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत
कंडी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने की भी उठाई मांग
कोटद्वार। महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महामंत्री रंजना रावत ने लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसके लिए सभी संगठनों को बधाई दी। उन्होंने केंद्र व राज्य की डबल इंजन सरकार से जल्द इस मार्ग पर एलिवेटेड रोड बनाने की मांग की। कहा कि यदि सरकार ने मार्ग निर्माण में कोताही की तो कांग्रेस आंदोलन को बाध्य होगी।
रविवार को पत्रकार वार्ता में उन्होंने यह बात कही। कहा कि चिल्लरखाल में मार्ग निर्माण को लेकर पिछले 150 दिनों से क्षेत्रवासी आंदोलनरत थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद हम मार्ग निर्माण की दिशा में अभी एक कदम आगे बढ़े हैं। सरकार बार-बार यह कह रही थी कि अभी हमें सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी नहीं मिली है लेकिन अब कोर्ट से निर्माण कार्य पर लगी रोक हट गई है।
गेंद अब प्रदेश सरकार के पाले में है। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवाल किया कि अब मार्ग निर्माण को लेकर सरकार का क्या स्टैंड है और सरकार मार्ग को किस तरह से बनाने जा रही है। सरकार इस पर एक ऐसा माइलस्टोन स्थापित करे जिससे आने वाले समय पर किसी सरकार को इस पर काम न करना पड़े।
कांग्रेस नेत्री रंजना रावत ने कहा कि कोटद्वार-रामनगर कंडी मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही शुरू होनी चाहिए। साथ ही इस मार्ग का निर्माण भी होना चाहिए। कहा कि कंडी मार्ग के बनने से गढ़वाल व कुमाऊं मंडल आपस में जुड़ सकेंगे। दोनों मंडलों के बीच की दूरी 85 किमी कम हो जाएगी। इस मौके पर बलवीर सिंह रावत, रमेश चंद्र खंतवाल, प्रदीप नेगी, बीरेंद्र रावत, कृपाल सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos