{"_id":"6991c52fa81498e6cf038ad6","slug":"proposal-passed-for-laying-sewer-line-in-kandisaud-uttarkashi-news-c-50-1-nth1001-117354-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: कंडीसौड़ में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: कंडीसौड़ में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sun, 15 Feb 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवरेज सिस्टम न होने बनी रहती है, गंदगी की समस्या
कंडीसौड़ (टिहरी)। चंबा-धरासू हाईवे पर बसे कंडीसौड़ बाजार में सीवर लाइन बिछाने का प्रस्ताव बैठक पारित किया गया। सीवरेज सिस्टम न होने से चारधाम यात्रा के दौरान बाजार में गंदगी की समस्या बनी रहती है।
कंडीसौड़ के ग्राम प्रधान सुमन सिंह गुसाईं की अध्यक्षता में हुई बैठक कंडीसौड़ मेंं सिवर लाइन बिछाए जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति पारित किया गया। ग्राम प्रधान गुसाईं ने बताया कि होटलों और घरों से शौचालयों की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण व्यावसायिक लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या समाधान के लिए सीवर लाइन के निर्माण पर सभी ने सहमति जताई।
कहा कि कंडीसौड़ बाजार को साफ और स्वच्छ बनाएं रखने के लिए सीवरेज सिस्टम जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस संबंध में शीघ्र क्षेत्रीय विधायक को पत्र देकर अवगत करवाया जाएगा। साथ ही उक्त प्रस्ताव को तैयार कर जिला योजना में शामिल करने के लिए जिलाधिकारी से आग्रह किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह राणा ने कहा स्वच्छता के क्षेत्र में ग्राम पंचायत यह अच्छी पहल है। इस मौके पर प्रेमलाल भट्ट, बुद्धि सिंह, चमन सिंह, रणवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, हरदेव सिंह, महिपाल सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे।
Trending Videos