सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The road along the Chhada Khadd is in a dilapidated state, raising fears of accidents.

Uttarkashi News: छाड़ा खड्ड वाली सड़क बदहाल, दुर्घटनाओं की बनी है आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Sat, 25 Apr 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
The road along the Chhada Khadd is in a dilapidated state, raising fears of accidents.
विज्ञापन
12 से अधिक सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों का है यह मार्ग
Trending Videos

पुरोला। नगर क्षेत्र में छाड़ा खड्ड से लेकर राजकीय महाविद्यालय तक जाने वाली सड़क बदहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। 12 से अधिक सरकारी विभागों और शिक्षण संस्थानों का रोजाना मार्ग से आवागमन होता है। इसके बावजूद सड़क की हालत में सुधार के प्रयास नहीं किए जा रहे।
मार्ग पर पीएमजीएसवाई, लोनिवि, जल संस्थान, वन निगम, वन विभाग, थाना, ब्लॉक कार्यालय, बालिका इंटर कॉलेज और राजकीय महाविद्यालय सहित कई प्रमुख कार्यालय और स्कूल स्थित हैं। बावजूद इसके, सड़क कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है जो रोज इसी मार्ग से होकर विद्यालय आते-जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं वाहन चालकों के लिए भी यह मार्ग जोखिम भरा बन चुका है जहां जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा साबित हो सकती है। राजपाल पंवार, नवीन गैरोला, बलदेव रावत का कहना है कि इतने महत्वपूर्ण मार्ग की अनदेखी समझ से परे है। विभागीय अधिकारियों की आवाजाही इसी सड़क से होने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed