सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   The state-run bus is not going beyond Pali Gad, causing inconvenience to villagers.

Uttarkashi News: पाली गाड से आगे नहीं जा रही रोडवेज बस, ग्रामीण परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 04 Feb 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
The state-run bus is not going beyond Pali Gad, causing inconvenience to villagers.
विज्ञापन
बड़कोट। देहरादून से जानकीचट्टी रोडवेज की बस सेवा पिछले कई महीने से पाली गाड तक ही पहुंच रही है। गीठ पट्टी क्षेत्र के ग्रामीणों को पाली गाड़ से आगे करीब 20-25 किमी तक आवागमन करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में नाराजगी व्यक्त की है।
Trending Videos

क्षेत्र पंचायत सदस्य अमिता पंवार, महावीर पंवार, भजन सिंह चौहान ने कहा कि यमुनोत्री धाम के अंतिम पड़ाव जानकीचट्टी तक के लिए देहरादून से रोडवेज की एक बस सेवा संचालित हो रही है। देहरादून से जानकीचट्टी तक जाने वाली रोडवेज बस सर्विस पिछले कई महीने से पाली गाड तक ही जा रही है जबकि पाली गाड़ से आगे जानकीचट्टी तक 20-25 किलोमीटर के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांव के लोग बस से आवागमन करते हैं। देहरादून से गीठ व ओजरी पट्टी क्षेत्र के सवारियों को पाली गाड़ से आगे टैक्सी से सफर करने की मजबूरी बन गई है। कई बार टैक्सी भी नही मिल पाती है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोडवेज बस सेवा को जानकीचट्टी तक जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed