{"_id":"6987463a6b894952db0b7a3d","slug":"the-title-went-to-gyanasu-barahat-fc-and-varunaghati-fc-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-117929-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: ज्ञानसू बाड़ाहाट एफसी व वरुणाघाटी एफसी के नाम रहा खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: ज्ञानसू बाड़ाहाट एफसी व वरुणाघाटी एफसी के नाम रहा खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 07 Feb 2026 07:33 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्राॅफी का किया गया आयोजन
उत्तरकाशी। शहर के आजाद मैदान में श्री काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्राॅफी का आयोजन किया गया। ज्ञानसू बाड़ाहाट एफसी व वरुणाघाटी एफसी ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
नगर पालिका बाड़ाहाट बोर्ड का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पालिका की ओर से रामलीला मैदान में काशी विश्वनाथ फुटबाल रनिंग ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को रामलीला मैदान उत्तरकाशी में टूर्नामेंट का शुभारंभ नगर पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान व एसडीएम देवानंद शर्मा ने किया। उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।
मैदान में पहला मुकाबला ज्ञानसू बाड़ाहाट एफसी व मां गंगा एफसी के बीच खेला गया। इस मुकाबले में बाड़ाहाट एफसी ने पहले व दूसरे हाफ में एक- एक गोल दागकर 2- 0 विजेता बनी। ज्ञानसू बाड़ाहाट एफसी की टीम से सचिन और आशीष ने अपनी टीम के लिए एक-एक गोल किया। वहीं, दूसरा मुकाबला वरुणाघाटी एफसी व लाल देवता एफसी के बीच खेला गया।
इसमें वरुणाघाटी एफसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले में 3-1 जीत हासिल की। वरणाघाटी एफसी से ईशान ने दो और शुभम ने एक गोल कर टीम को जीत दिलाई। लाल देवता टीम से आशीष ने एकमात्र गोल किया। मैच रेफरी की भूमिका में हर्षित चौहान, सुमित पुण्डीर, हिमांशू प्रजापति ने निर्णायक भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रेम सिंह पंवार, गंगा सिंह राणा, बुद्धि सिंह पश्चिमी, शैलेंद्र मटूड़ा, जगेंद्र भंडारी, ज्ञानेंद्र बिष्ट, बिरेंद्र सिंह मटूड़ा, सोबन सिंह, नीरज पंवार, कृष्णा रमोला, मनोज शाह, राजपाल बिष्ट, अरुण बिष्ट, गौतम पंवार आदि थे।
Trending Videos