{"_id":"6a33e30e7365e2a3fd01accb","slug":"uproar-at-bdc-meeting-over-officials-failure-to-arrive-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-120594-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 18 Jun 2026 05:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानों ने किया प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, बैठक का बहिष्कार
चार घंटे तक भी सदन की कार्यवाही नहीं हो पाई शुरू, ब्लॉक प्रमुख ने की बैठक स्थगित करने की घोषणा
नौगांव (उत्तरकाशी)। जनपद स्तरीय अधिकारियों की लगातार अनुपस्थिति से नाराज प्रधान संगठन ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत सदन में हंगामा कर बैठक का बहिष्कार किया। प्रधानों के विरोध के चलते करीब चार घंटे तक सदन की कार्यवाही शुरू नहीं हो सकी और आखिरकार ब्लॉक प्रमुख को बैठक स्थगित करने की घोषणा करनी पड़ी।
प्रधान संगठन के अध्यक्ष त्रेपन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रधानों ने सभागार के भीतर प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र की समस्याओं को उठाने के लिए सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक है लेकिन बार-बार जनपद स्तरीय अधिकारी बैठकों से नदारद रहते हैं। नाराज प्रधानों ने बीडीसी हाल में तालाबंदी की चेतावनी भी दी जिसके बाद सदन में मौजूद कई विभागीय अधिकारियों को अपनी कुर्सियां छोड़कर बाहर जाना पड़ा।
बैठक के दौरान कई बार ब्लॉक प्रमुख और प्रधान संगठन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक की स्थिति भी बनी रही। प्रधानों का कहना था कि मोरी ब्लॉक में आयोजित छोटे कार्यक्रमों में जिलाधिकारी समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहते हैं जबकि जिले के सबसे बड़े ब्लॉक नौगांव की बैठकों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। विरोध और गतिरोध के बीच दोपहर करीब तीन बजे ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी। बैठक में जेष्ठ उप प्रमुख सीमा चौहान, कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रताप चौहान, बीडीओ विजेंद्र चौहान, उपजिलाधिकारी बृजेश तिवारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल आदि मौजूद रहे।