{"_id":"6a33f7abc47d2777c109d1a8","slug":"waterlogging-occurred-from-vishwanath-chowk-to-district-hospital-road-uttarkashi-news-c-54-uki1003-120602-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल रोड तक हुआ जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल रोड तक हुआ जलभराव
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अस्पताल भवन निर्माण सामग्री से क्षतिग्रस्त हुई नाली से हो रही दिक्कत
उत्तरकाशी। विश्वनाथ चौक से जिला अस्पताल रोड तक नाली बदहाल होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो रही है। स्थानीय लोगों और व्यापारियों का आरोप है कि जिला अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान निर्माण सामग्री नालियों में जमा होने से जल निकासी नहीं हो पा रही है जिससे दिक्कत हो रही है।
रविवार को दोपहर बाद हुई बारिश के दौरान विश्वनाथ चौक के आसपास जलभराव हो गया। स्थानीय निवासी संजय , राजेंद्र पंवार, मुकुल आदि का कहना है कि यह मार्ग जिला अस्पताल को जोड़ता है और रोजाना बड़ी संख्या में मरीज, तीमारदार और आम लोग यहां से गुजरते हैं। सड़क पर बहता पानी और जलभराव आवाजाही में परेशानी पैदा कर रहा है।
वहीं, अस्पताल रोड से आगे नीचे की तरफ निर्माण सामग्री फैली पड़ी है और उसके ऊपर रेहड़ी ठेलियां लगाई जा रही है। इससे मार्ग संकरा होने और बरसात में जलभराव की स्थिति से वाहनों की आवाजाही मुश्किल हो गई है। लोगों ने नगर पालिका और संबंधित विभाग से तत्काल नालियों की सफाई, मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही सड़क से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया कि नालियां बंद होने के कारण पानी घुसने के कारण रेड क्रॉस भवन के बाहर चार दीवारी को भी नुकसान हुआ है। साथ ही पानी दुकानों और भवनों में घुस रहा है।