{"_id":"6a33f6ee8d03d6faa60831d3","slug":"landslide-zone-becomes-active-at-kalyani-on-the-yamunotri-highway-uttarkashi-news-c-54-uki1003-120598-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी में भूस्खलन जोन हुआ सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी में भूस्खलन जोन हुआ सक्रिय
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 18 Jun 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए जाने से दिक्कत
चिन्यालीसौड़। धरासू-फूलचट्टी यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी मेें सक्रीय भूस्खलन जोन पर अभी तक राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से सुरक्षात्मक कार्य न करने से वह आगामी बरसात में आवाजाही में परेशानी खड़ी करेगा। गत वर्ष भी कल्याणी के समीप कई बार मलबा आने के कारण चारधाम यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही इन दिनों भी बारिश में मिट्टी सड़क पर बहने के कारण आवाजाही में परेशानी हो रही है।
धरासू-फूलचट्टी-यमुनोत्री हाईवे के चौड़ीकरण के दौरान कल्याणी के समीप भूस्खलन जोन सक्रीय हो गया था। यह धरासू से सिलक्यारा के बीच में सबसे बड़ा भूस्खलन जोन है। लेकिन एनएच विभाग की ओर से इसके सुधारीकरण के लिए अभी तक कोई कार्य नहींं किए गए हैं। यह बीते कई वर्षों से आवाजाही में बाधा बनता है। साथ ही इस वर्ष भी बरसात से पूर्व यहां पर किसी प्रकार के सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए गए हैं। इसलिए यह आगामी मानसून सीजन में बड़ी मुसीबत बनेगा।
इसके साथ ही इन दिनों जनपद में हो रही बरसात के दौरान वहां पर मलबा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान मलबे की पूरी मिट्टी हाईवे पर बहने के कारण आवाजाही में खतरा बना हुआ है। साथ ही सड़क पर पसरे मलबे के कारण वहां पर संकरा क्षेत्र होने के कारण भी वाहन दुघर्टना का खतरा बना रहता है। गत वर्ष भी मानसून सीजन में कल्याणी में बार-बार मार्ग बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एनएच विभाग के प्रभारी ईई सुनील रावत का कहना है कि कल्याणी में ट्रीटमेंट के लिए टीएचडीसी के सर्वे के बाद डीपीआर तैयार करवाई जा रही है।