सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Van Gujjars Seek Land to Bury the Dead

Uttarkashi News: वन गुज्जर ने शव दफनाने के लिए मांगी भूमि

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 19 May 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
Van Gujjars Seek Land to Bury the Dead
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भंकवाड़ के वन गुज्जर समुदाय के लोगों ने जिलाधिकारी से कब्रिस्तान के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की है। उनका कहना है कि वे पिछली चार पीढि़यों से देहरादून जिले के तहत वन विभाग चकराता की भूमि पर शिवढांग व श्वालीक्यारी तोक में शवों को दफनाते थे लेकिन अब वहां पर वन विभाग की ओर से प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित करने पर इनके सामने शवों को दफनाने की समस्या खड़ी हो गई है।
Trending Videos




मोरी विकासखंड के ग्राम पंचायत भंकवाड़ निवासी शमाउद्दीन, अशरफ, अकबर अली, गुलामुद्दीन ने प्रधान जुद्धवीर कुमार के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे वहां पर करीब 100 वर्षों से निवास कर रहे हैं। किसी की मृत्यु होने पर वे उसका शव त्यूणी के शिवढांग व श्वाली क्यारी नामे तोक में दफनाते थे लेकिन एक माह पूर्व चकराता वन प्रभाग के तहत भूमि के आने पर वन विभाग की ओर से उस क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। इसलिए कब्रिस्तान के लिए भूमि उपलब्ध करवाई जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed