{"_id":"6a0c637e617c9b63b6024c7f","slug":"watermill-in-ganeshpur-village-shut-down-due-to-pwd-negligence-uttarkashi-news-c-54-1-uki1002-119994-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: लोनिवि की लापरवाही से गणेशपुर गांव में घराट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: लोनिवि की लापरवाही से गणेशपुर गांव में घराट बंद
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Tue, 19 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नहर में मलबा डालने से हुई क्षतिग्रस्त, घराट तक पानी पहुंचना हुआ मुश्किल
नहर की मरम्मत कर घराट को दोबारा संचालित करने की मांग
उत्तरकाशी। भटवाड़ी विकासखंड के गणेशपुर गांव में लोनिवि की लापरवाही के चलते वर्षों पुराना पारंपरिक घराट बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा की सड़क निर्माण कार्य के दौरान विभाग ने नहर में मलबा डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे घराट तक पानी पहुंचना पूरी तरह बंद हो गया। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से जल्द नहर की मरम्मत कर घराट को दोबारा संचालित करने की मांग की।
गणेशपुर के कमलाराम बधानी ने बताया कि सड़क निर्माण और अन्य कार्यों के दौरान घराट तक पानी पहुंचाने वाली नहर क्षतिग्रस्त हो गई थी लेकिन लंबे समय बीतने के बाद भी विभाग की ओर से इसकी सुध नहीं ली गई। नहर बंद होने से घराट का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। घराट गांव की पारंपरिक व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा था।
पहले आसपास के गांवों के लोग आटा पिसवाने आते थे लेकिन अब उन्हें कई किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। लोनिवि के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन और लोनिवि से जल्द नहर की मरम्मत कर घराट को पुनः संचालित करने की मांग की है। वहीं, भटवाड़ी लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन लाल ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह पुराना मामला नहीं है। मामले में अधिकारियों को भेजकर मौके का मुआयना करवाया जाएगा। साथ ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos