सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Vehicle falls into ditch on Seori motorway, one dead

Uttarkashi News: स्योरी मोटर मार्ग पर वाहन खाई में गिरा, एक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 18 Feb 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Vehicle falls into ditch on Seori motorway, one dead
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। स्योरी मोटर मार्ग पर बिंगसी गांव के समीप बीते मंगलवार शाम को एक वाहन अनियंत्रित हो कर गहरी खाई में गिर गया। घटना में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वाहन चालक को मामूली चोटें आई है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार वाहन चालक आजाद चौहान अपने वाहन को लेकर गांव जा रहा था। उनके साथ बिंगसी गांव का प्रकाश लाल भी सवार था। वाहन बिंगसी गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त होकर लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इसमें प्रकाश लाल (22) पुत्र संत लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी नौगांव ले कर जा रहे थे लेकिन उसने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि वाहन चालक को मामूली चोट आई है। चौकी इंचार्ज एसआई राजेश कुमार ने बताया कि घटना मंगलवार शाम की है। वाहन में चालक सहित दो लोग सवार थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed