सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers' difficulties mount due to the dilapidated road in Shrikot village.

Uttarkashi News: श्रीकोट गांव की बदहाल सड़क से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 18 May 2026 05:06 PM IST
विज्ञापन
Villagers' difficulties mount due to the dilapidated road in Shrikot village.
विज्ञापन
डेढ़ दशक पहले बनी तीन किमी सड़क हो गई बदहाल

खराब हालत के कारण ग्रामीणों को उठानी पड़ रही है परेशानी
पुरोला। विकासखंड के ग्राम सभा श्रीकोट को पुरोला-मोरी मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ने वाली सड़क बदहाल पड़ी है। महज तीन किलोमीटर की यह सड़क डेढ़ दशक पहले बनी थी। इसकी खराब हालत के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे, ऊबड़-खाबड़ रास्ते और कीचड़ है। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को लगभग एक घंटा लग जाता है। बरसात के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं। सड़क पर अब तक डामरीकरण और नालियों का निर्माण नहीं हो पाया है। ग्रामीणों को दैनिक आवाजाही में भी कठिनाई होती है। यह समस्या पिछले कई वर्षों से बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़क की मरम्मत और डामरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश खत्री ने बताया कि गांव में करीब 55 परिवार निवास करते हैं। अधिकांश ग्रामीण नकदी और बेमौसमी सब्जी फसलों की खेती पर निर्भर हैं। सड़क खराब होने से किसान अपनी उपज बाजार तक समय पर नहीं पहुंचा पाते हैं जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ता है जहां बीमार या गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतें आती हैं और मरीजों को चारपाई या निजी साधनों से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन
Trending Videos

सहायक अभियंता पीएमजीएसवाई सुभाष दोरियाल ने बताया कि श्रीकोट सड़क के चार किलोमीटर डामरीकरण के लिए शासन से तीन करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। वर्तमान में कार्य निविदा प्रक्रिया में है। जल्द ही मरम्मत एवं डामरीकरण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed