{"_id":"6a0af69427e5522ffb01cd96","slug":"two-injured-after-kitchen-wall-collapses-at-cylinder-storage-building-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119969-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सिलिंडर स्टोर भवन की किचन की दीवार गिरने से दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सिलिंडर स्टोर भवन की किचन की दीवार गिरने से दो लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Mon, 18 May 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हादसे के समय कमरे में सो रहे थे गैस सप्लायर ठेकेदार और सहयोगी
चिन्यालीसौड़। विकासखंड के दिकोली-नेरी स्थित इंडेन गैस सिलिंडर स्टोर भवन में बीती देर रात अचानक बड़ा हादसा हो गया। भवन के किचन की दो दीवारें भरभराकर गिर गईं। हादसे के समय कमरे में गैस सप्लायर ठेकेदार और उसका एक सहयोगी सो रहे थे जो मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए।
आसपास रह रहे आईटीआई कर्मचारियों ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज और गहन चिकित्सा के लिए देहरादून हायर सेंटर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं। हालांकि फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक फौजदार राम ने बताया कि बीते रविवार की रात करीब 11 बजे यह हादसा हुआ। घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को लिखित रूप में भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि दिकोली-नेरी स्थित धरासू गैस गोदाम भवन का निर्माण वर्ष 2015-16 में जीएमवीएन की ओर से कराया गया था। हादसे के बाद भवन की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos