सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   A special verification drive was conducted at *dhabas* and *ashrams*.

Uttarkashi News: ढाबों और आश्रमों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Mon, 18 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
A special verification drive was conducted at *dhabas* and *ashrams*.
विज्ञापन
उत्तरकाशी। अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत उत्तरकाशी पुलिस लगातार सघन अभियान चला रही है। अभियान के तहत पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार के नेतृत्व में देवीधार से डुंडा और मातली से गंगोरी तक होटल, ढाबों और आश्रमों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया।
Trending Videos

पुलिस जांच में कुल 18 बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन संबंधी नियमों का पालन न करने वाले 17 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 4250 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने होटल और आश्रम मालिकों को अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी जागरूक किया। एसपी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed