सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers have prepared a protective shield to tackle future crises.

Uttarkashi News: भविष्य के संकटों से निपटने के लिए ग्रामीणों ने तैयार किया सुरक्षा कवच

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 20 May 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers have prepared a protective shield to tackle future crises.
विज्ञापन
जुणगा गांव के लोगों ने आगजनी की घटना को देख बनाया अपना ग्राम आपदा राहत कोष

घटना में पीड़ित और घायलों के चार परिवारों को दी 25-25 हजार की धनराशि
उत्तरकाशी। डुंडा विकासखंड के जुणगा गांव के ग्रामीणों ने गत अप्रैल में गांव में हुई आगजनी की घटना के बाद एक नई पहल शुरू की है। ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांव का ग्राम आपदा राहत कोष बनाकर उसका बैंक में खाता खोला गया। इसमें पिछले दिनों एकत्रित हुई मदद को आगजनी की घटना में पीड़ित और घायलों के चार परिवारों को 25-25 हजार की धनराशि वितरित की गई। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना और आपदा में यह पीड़ित परिवारों की मदद करेगा।
जुणगा गांव के ग्राम प्रधान अनिल सिंह भंडारी ने बताया कि बीते 26 अप्रैल को उनके गांव में हुई आगजनी की घटना में दो परिवारों के आशियाना जलकर राख हो गए थे। साथ ही आग बुझाते हुए दो लोग घायल भी हो गए थे। इस घटना को देखते हुए ग्राम पंचायत की एक बैठक बुलाई गई। उसमें किसी भी प्रकार की घटना और आपदा के दौरान मदद के लिए ग्राम आपदा राहत कोष-ग्राम पंचायत जुणगा बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसम्मति से इसका बैंक में एक खाता खोला गया। उसके बाद सबसे पहले आगजनी घटना के पीड़ितों के लिए ग्रामीणों ने स्वयं और अपने परिचित लोगों से ग्राम आपदा राहत कोष के लिए धन एकत्रित किया। भंडारी ने बताया कि इसमें जमा करीब एक लाख की धनराशि को प्रभावित चार परिवारों में प्रत्येक परिवार को 25 हजार की धनराशि वितरित की।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने कहा कि हालांकि विधायक संजय डोभाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष से पीड़ित परिवारों को उससे पूर्व बीस हजार की सहायता धनराशि दिलवाई थी लेकिन उसके बाद ग्रामीणों की ओर से उठाया गया यह कदम गांव की सामूहिक सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण है। बताया कि इस ग्राम आपदा राहत कोष में जमा होने वाली धनराशि से भविष्य में घटनाओं और आपदा के समय पीड़ित लोगों की मदद के लिए प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed