सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yoga and Naturopathy Assistants Demand Recruitment

Uttarkashi News: योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों ने की भर्ती की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Tue, 02 Jun 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Yoga and Naturopathy Assistants Demand Recruitment
विज्ञापन
उत्तरकाशी। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके सैकड़ों बेरोजगारों ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है। मंगलवार को युवाओं ने गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपकर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
Trending Videos

प्रशिक्षित युवा शुभम मराठा, दीपक महर, देवेंद्र महर, गौरव जोशी, पंकज महर, अनिल व्यास, आकृति पंवार, सोनम रावत आदि ने कहा कि राज्य सरकार एवं संबंधित संस्थानों की ओर से संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश के सैकड़ों युवाओं ने योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायक का रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त किया है लेकिन प्रशिक्षण पूर्ण होने के बावजूद उन्हें रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाए हैं। इससे प्रशिक्षित युवा लंबे समय से बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन का समुचित उपयोग नहीं हो पा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी जिला चिकित्सालयों, आयुष स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व वेलनेस सेंटरों में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा सहायकों के रिक्त पदों का आकलन कर जल्द स्थायी भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की जाए। वहीं, विधायक सुरेश चौहान ने उनकी मांगों को गंभीरता से लेते हुए उचित स्तर पर विषय को उठाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed