फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Youths were made aware of the dangers of substance abuse through street plays and poetry recitations.

Uttarkashi News: नुक्कड़ नाटक और काव्य पाठ से किया युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक

Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Youths were made aware of the dangers of substance abuse through street plays and poetry recitations.
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में माय भारत केंद्र व महाविद्यालय के एंटी ड्रग्स सेल की ओर से नशा मुक्त यूथ विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नाटक, भाषण, समूह गान, काव्य पाठ, रील शॉर्ट फिल्म, चित्रकाला, नुक्कड़ नाटक आदि प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को नशे को लेकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार वर्मा, विधिक सदस्य कल्पना ठाकुर, अविनाश कुमार, प्राचार्य प्रो पंकज पंत, पालिका सभासद मनीष पंवार ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। उन्होंने युवआों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। साथ ही नशे से दूर रहने की अपील की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें नुक्कड़ नाटक में पीजी कॉलेज टीम प्रथम, जीआईसी जोशियाड़ा द्वितीय रहा। भाषण प्रतियोगिता में अन्वेषा प्रथम, स्वाती नौटियाल द्वितीय, पूजा रावत तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन लेखन में प्रियंका सोनियाल प्रथम, अवनीश रावत द्वितीय, कशिश तृतीय स्थान पर रही। चित्रकला में सूजल प्रथम, आर्यश्री द्वितीय व वर्षा तृतीय स्थानी पर रही। रील एवं शॉर्ट फिल्म मेकर्स में राजवीर सिंह प्रथम, अनिमेष द्वितीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य बॉबी टीम प्रथम, अर्पिता टीम द्वितीय और दिव्यांशी टीम तृतीय स्थान पर रहीं। समूह गान में आलेक टीम प्रथम, एनसीसी टीम द्वितीय स्थान रहा। काव्य पाठ में शिक्षा प्रथम, आरती द्वितीय और सुहानी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed