फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram: 'थंगलान' के बाद फैंस को खास तोहफा देंगे विक्रम, नई फिल्म के लिए इस मशहूर निर्देशक के साथ मिलाएंगे हाथ

Thu, 18 Jul 2024 12:16 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 18 Jul 2024 12:16 PM IST
विज्ञापन
Thangalaan actor vikram to announce new film soon will work with Santhakumar movie title to chiyaan 63 reports
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_real_chiyaan

साउथ सुपरस्टार विक्रम इन दिनों अपनी फिल्म 'थंगलान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने निर्देशक पा रंजीत के साथ हाथ मिलाया है। एक और दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है तो वहीं अब उनके प्रशंसकों के लिए एक और नई खबर सामने आई है। ऐसा लग रहा है कि अभिनेता अब अपनी एक और नई फिल्म की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।

Thangalaan actor vikram to announce new film soon will work with Santhakumar movie title to chiyaan 63 reports
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_real_chiyaan

सोशल मीडिया पर चर्चा है कि विक्रम जल्द ही अपनी अगली फिल्म की घोषणा करने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसका संभावित नाम चियान 63 है, का निर्देशन फिल्म निर्माता संथाकुमार करेंगे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। यह फिल्म विक्रम की 63वीं फिल्म होगी। खबरों की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन संथाकुमार करेंगे जिन्होंने मगमुनी और हाल ही में आई रसावती जैसी फिल्में बनाई हैं।

Thangalaan actor vikram to announce new film soon will work with Santhakumar movie title to chiyaan 63 reports
विक्रम - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_real_chiyaan

रिपोर्ट्स के अनुसार, मौना गुरु के निर्देशक ने विक्रम को फिल्म की कहानी सुनाई है, जिसे विक्रम ने पसंद किया है। दरअसल, संथाकुमार ने विक्रम के साथ ढिल और धूल जैसी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह खबर सच है, तो यह पहली बार होगा जब संथाकुमार विक्रम का निर्देशन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thangalaan actor vikram to announce new film soon will work with Santhakumar movie title to chiyaan 63 reports
थंगलान - फोटो : इंस्टाग्राम: @the_real_chiyaan

इस बीच विक्रम की 'थंगलान' अभी रिलीज होने की कगार पर है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। साथ ही अभिनेता 'चिट्ठा' फेम फिल्म निर्माता एसयू अरुण कुमार के साथ वीरा धीरा सूरन की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में दुशारा विजयन, एसजे सूर्या, सूरज वेंजरामूडू और सिद्दीकी भी हैं।

विज्ञापन
Thangalaan actor vikram to announce new film soon will work with Santhakumar movie title to chiyaan 63 reports
फिल्म 'थंगालान' - फोटो : इंस्टाग्राम @studiogreen_official

'थंगलान' में संगीतकार जीवी प्रकाश फिल्म के लिए स्कोरिंग कर रहे हैं। 'थंगलान' का निर्देशन पा रंजीत ने किया है और यह पहली बार है कि जीवी प्रकाश निर्देशक के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में विक्रम के साथ पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, पसुपति और अन्य भी  मुख्य भूमिकाओं में हैं। नीलम प्रोडक्शंस के सहयोग से स्टूडियो ग्रीन द्वारा निर्मित यह बहुप्रतीक्षित फिल्म जल्द ही 2डी और 3डी दोनों प्रारूपों में रिलीज होगी। हालांकि, अभी रिलीज की तारीख से निर्माताओं की ओर से पर्दा उठना बाकी है। यह फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed