Hindi News
›
Video
›
Chandigarh
›
VIDEO : चंडीगढ़ के मटका चौक पर फिर धरना, पंजाब मुलाजिम पेंशन सांझा फ्रंट ने की नारेबाजी
{"_id":"66d6e88bbe0d28f9970375c7","slug":"video-cadagaugdhha-ka-mataka-caka-para-fara-thharana-pajab-maljama-pashana-sajha-farata-na-ka-narabja","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : चंडीगढ़ के मटका चौक पर फिर धरना, पंजाब मुलाजिम पेंशन सांझा फ्रंट ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : चंडीगढ़ के मटका चौक पर फिर धरना, पंजाब मुलाजिम पेंशन सांझा फ्रंट ने की नारेबाजी
चंडीगढ़ में अलग-अलग यूनियनों का धरना देने पहुंच रही है। सोमवार को अपनी मांगों को लेकर किसान जत्थेबंदियां सेक्टर-16/17/9/10 के राउंड अबाउट (मटका चौक) पर पहुंचकर धरना दिया था। वहीं, मंगलवार को पंजाब मुलाजिम पेंशन सांझा फ्रंट के सदस्य सेक्टर-39 स्थित नई अनाज मंडी से नारेबाजी करते हुए मध्यमार्ग स्थित मटका चौक पर पहुंच। हैरानी की बात यह है कि शहर की पुलिस व इंटेलिजेंस को प्रदर्शनकारियों के बारे में सूचना ही नहीं थी, जिसके चलते पंजाब मुलाजिम पेंशन सांझा फ्रंट के सदस्य अपनी मांगों को लेकर विरोध जताने के लिए मटका चौक तक पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने मटका चौक पर बैठकर धरना दिया और नारेबाजी भी की। हालांकि जब पुलिस को इनके बारे में जानकारी मिली तो पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे फ्रंट के सदस्यों को वहां से हटा दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।