{"_id":"66d5bbc36f1d5d08ac006f82","slug":"forest-committee-chairman-murderer-was-son-of-his-maternal-uncle-caught-by-the-police-after-two-and-half-months-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2061633-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: वन समिति अध्यक्ष की मामा के लड़के ने की थी हत्या, ढाई महीने बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: वन समिति अध्यक्ष की मामा के लड़के ने की थी हत्या, ढाई महीने बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 09:37 AM IST
खंडवा जिले की तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर स्थित मांधाता थाना क्षेत्र के जिल्हार गांव में वन समिति के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब ढाई महीने बाद पुलिस के हाथ लगा है। आरोपी सुरसिंह ने चरित्र शंका में धनसिंह की गोली मार दी थी। इलाज के दौरान इंदौर में धनसिंह की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। करीब ढाई महीने के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कोठी के जंगल से हत्यारे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से हत्या में उपयोग किया गया हथियार भी जब्त कर दिया है।
मांधाता थाना प्रभारी अनोक सिंह सिंधिया ने बताया कि करीब ढाई माह पहले ग्राम जिल्हार में वन समिति के अध्यक्ष धनसिंह की उसके मामा के लड़के सुरसिंह ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने ग्राम कोठी और ग्राम जिल्हार के बीच स्कूल के पास से आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने लाकर पूछताछ की गई। गवाहों के समक्ष हुई पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया।
थाना प्रभारी सिंधिया ने बताया कि आरोपी के अपराध कबूलने के बाद उसे मौके पर ले जाया गया, जहां उसने 12 बोर की सिंगल नाल बंदूक, जिसे उसने जंगल में छुपाया था, उसे भी जप्त किया गया। आरोपी ने बताया कि उसने चरित्र शंका के चलते हत्या की थी। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उस पर हत्या के साथ ही अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।