{"_id":"66d5d3df26c778c150072cba","slug":"video-amid-rain-of-flowers-and-shower-of-hymns-chants-of-dadi-maa-praises-reverberated","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फूलों की बारिश, भजनों की फुहार के बीच गूंजा दादी मां का जय-जयकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फूलों की बारिश, भजनों की फुहार के बीच गूंजा दादी मां का जय-जयकारा
श्रीराणी सती श्याम अराधना मंडल के दो दिवसीय 44वें वार्षिकोत्सव का शुभारंभ सोमवार को नगर के जटिया धर्मशाला से निकली शोभा यात्रा के साथ हुई। सिर पर कलश लेकर चल रही महिलाएं और अन्य भक्त दादी के नाम की जयकारा लगा रहे थे तो साथ में डीजे पर दादी से जुड़े भजनों की फुहार में साथ चल रहे सभी लोग सराबोर होते दिखे। शोभा यात्रा जिस रास्ते से गुजरी उस रास्ते पर लोग फूलों की वर्षा कर अपनी आस्था जताई।नगर स्थित जटिया धर्मशाला से दर्जनों महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर निकली। यात्रा जटिया धर्मशाला से निकलकर सपा कार्यालय से मुड़कर सट्टी होते हुए अग्रवाल सेवा संस्थान पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में मंगलवार की सुबह धनबाद से आई मेघानिया के नेतृत्व में मंगल ज्योति जलाई जाएगी। वहीं शाम तीन बजे छप्पन भोग लगाया जाएगा। शाम छह बजे बनारस से आए कलाकार कृष्णा दाधीच द्वारा भजन गायन होगा और दादी की आरती के बाद उपस्थित लोगों को सवा मनी प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इस दौरान विष्णुकांत अग्रवाल, आत्माराम तुलस्यान, आनंद तोदी, सुभाष तुलस्यान, गोपी अग्रवाल, पंकज मोदी, प्रमोद गोयल, शम्भू डोकानिया, मनीष भारूका, अंकित अग्रवाल, अमित डोरोलिया, सुमित भारूका, मीनू अग्रवाल, नैंसी मोदी, किरण अग्रवाल, पायल अग्रवाल, विधि पोद्दार, आरती अग्रवाल आदि लोग सहयोग में शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।