{"_id":"66d575671f7647ade8070dad","slug":"in-beawar-two-sides-of-a-family-clashed-over-donation-fierce-fighting-took-place-video-went-viral-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2060915-2024-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ajmer: ब्यावर में दान दक्षिणा को लेकर एक परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: ब्यावर में दान दक्षिणा को लेकर एक परिवार के दो पक्ष आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 02:32 PM IST
राजस्थान के ब्यावर जिले के कोटडा गांव में स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर दान दक्षिणा को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, जिसमें करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए। रामदेव जी के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली राशि के बंटवारे को लेकर यह लोग आपस मे लड़ाई झगड़ा करते हुए नजर आए। दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया।
घटना के दोनों पक्षों के लोगो के चोटें भी आई है। घटना की जानकारी देते हुए जवाजा थानाधिकारी हरिराम जाजूंदा ने बताया कि दोनों एक ही परिवार के लोग हैं और दान दक्षिणा को लेकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की ओर से जवाजा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मारपीट वीडियो पर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।