{"_id":"66d4a32125e0a51263099e97","slug":"video-special-presentation-of-shiva-tandava-stotram-at-shri-kashi-vishwanath-dham","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिवतांडव स्त्रोतम की विशेष प्रस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : श्री काशी विश्वनाथ धाम में शिवतांडव स्त्रोतम की विशेष प्रस्तुति
श्री काशी विश्वनाथ धाम में ICMDA (INTERNATIONAL CARNATIC MUSICIANS & DANCERS ASSOCIATION) तमिलनाडु की संस्था द्वारा धाम स्थित मंदिर में शिवतांडव स्त्रोतम की विशेष प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का शुभआरंभ दक्षिणी विधानसभा के मा० विधायक श्री नीलकंठ तिवारी व श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद् के डिप्टी कलेक्टर द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। आईसीएमडीए एक प्रतिष्ठित संगठन हैl कार्यक्रम के दौरान संस्था की अध्यक्ष, कुमारी ए. कन्याकुमारी, संस्थापक, ईआर जनार्दन व अन्य सम्मानित सदस्यगण मौजूद रहे। ICMDA संस्था की स्थापना त्यागय्या चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा कर्नाटक संगीत और नृत्य की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के लिए की गई है। आज के कर्यक्रम में विशेष प्रस्तुति के क्रम में पद्मश्री से सम्मानित मृदंग सम्राट डॉ. येल्ला वेंकटेश्वर राव द्वारा अद्भुत प्रस्तुति की गईl जिनके सानिध्य में। CMDA संस्थान के लगभग 1000 कन्याओं द्वारा देवाधिदेव महादेव के चरणों में विश्व रिकॉर्ड हेतु सामूहिक रूप से शिव तांडव नृत्य की प्रस्तुति की गई। उक्त कार्यक्रम के दौरान धाम स्थित मंदिर चौक में श्रद्धालुओं, मन्दिर न्यास के अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया व् कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया। श्री काशी विश्वनाथ धाम प्रांगण में आयोजित हुए इस विशेष प्रस्तुति का लाइव प्रसारण श्री काशी विश्वनाथ धाम के ऑफिसियल वेबसाइट व् यूटूब पर भी प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के पश्चात समस्त प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया व् उनके उज्जवल भविष्य हेतु बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।