Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
A few steps away from police station, fearless miscreants attacked the manager of a private bank with a rod
{"_id":"66d42dba0541d7d52b0be936","slug":"a-few-steps-away-from-the-police-station-fearless-miscreants-attacked-the-manager-of-a-private-bank-with-a-rod-video-of-the-incident-surfaced-sidhi-news-c-1-1-noi1336-2057747-2024-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: थाने के चंद कदम दूर बदमाशों ने निजी बैंक मैनेजर पर किया रॉड से वार, घटना का वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: थाने के चंद कदम दूर बदमाशों ने निजी बैंक मैनेजर पर किया रॉड से वार, घटना का वीडियो आया सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 03:47 PM IST
मध्यप्रदेश में गुंडाराज इन दिनों चरम सीमा पर पहुंच चुका है. बेखौफ हो चुके अपराधी आए दिन सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला एमपी के उर्जाधानी सिंगरौली जिले से सामने आया है, जहां कुछ बदमाश हाथों में लोहे की रॉड लेकर एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक अजित शाह पर जानलेवा हमला करते हुए नजर आ रहे है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
बताया जा रहा है कि घटना जिले के कोतवाली थाना के चंद कदमों की दूरी की है। वीडियो में दिख रहे बदमाश एक निजी बैंक के शाखा प्रबंधक अजीत शाह को बीच सड़क में जमकर पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये सभी बदमाश अजित पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर रहे है। बदमाश उसे लगातार पीटते चले जा रहे हैं। खून से लथपथ अजित अपने बचाव के लिए गुहार लगाता है, लेकिन कोई भी उसकी आवाज सुनकर आगे नहीं आता। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने एक नामजद आरोपी व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।
बता दें कि अभी हाल ही में ऐसी ही एक घटना जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बलियरी इलाके से सामने आई थी, जिसमें बंदूक व लाठी डंडों से लैस कुछ बदमाशों ने एक व्यापारी के मुनीम पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मामले में प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर तक चला दिया।
आदित्य बिरला कैपिटल बैंक के शाखा प्रबंधक अजित शाह ने बताया कि बैंक बंद करके रात करीब 8 बजे मैं एक ग्राहक से मिलने जा रहा था। जैसे ही थाने के चंद कदम दूरी पर स्थित अम्बेडकर चौक व्यवसायिक प्लाजा के पास पहुंचा, तो कार से बाहर उतरा उसी समय कुछ बदमाशों ने गाड़ी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इसमें गाड़ी का फ्रंट शीशा टूट गया. इसके बाद बदमाशों ने लोहे की रॉड से मुझ पर हमला किया, ये लोग कौन थे, मैं किसी को नही जानता। न ही मेरी किसी से दुश्मनी है. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। फिलहाल कोतवाली पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।