{"_id":"66d35807aab785d6130a7c2a","slug":"video-rss-seva-pramukh-said-prosperous-nation-and-advanced-society-built-only-through-civic-duty","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : आरएसएस के सेवा प्रमुख बोले, नागरिक कर्तव्य से ही एक समृद्ध राष्ट्र व उन्नत समाज का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : आरएसएस के सेवा प्रमुख बोले, नागरिक कर्तव्य से ही एक समृद्ध राष्ट्र व उन्नत समाज का निर्माण
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र सेवा प्रमुख युद्धवीर ने कहा कि नागरिक कर्तव्य से ही हम एक समृद्ध राष्ट्र और उन्नत समाज का निर्माण कर सकते हैं। आज पर्यावरण और जल संरक्षण मानव जाति के लिए चुनौती बने हुए हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के नाते इनके संरक्षण का कर्तव्य हमें करना चाहिए। आज एक नागरिक के रूप में हमारा कर्तव्य है कि हम समाज के प्रति एक संवेदनशील नागरिक के रूप में व्यवहार करें। वह शनिवार को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में राष्ट्र उन्नति का आधार नागरिक कर्तव्य विषय पर संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि दुनिया में दो प्रकार की धाराएं हैं, एक क्रांति को सामाजिक परिवर्तन का आधार मानती है। दूसरा जो शांति को परिवर्तन का आधार मानती है। डॉ. हेमंत गुप्त ने कहा कि भारत की परंपरा कर्तव्य की प्रेरणा देती है। इस दौरान सेल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद राम त्रिपाठी, डॉ. हरेंद्र राय, प्रो. राम पूजन पांडेय, दिनेश पाठक, डॉ. राकेश तिवारी, प्रो.रमेश प्रसाद, प्रो. जितेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। संचालन प्रो. शैलेश कुमार मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजनाथ ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।