{"_id":"66d2ff7d654e3b590006a321","slug":"video-candidates-came-take-constable-recruitment-exam-said-paper-much-more-difficult-before","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बोले, पहले की अपेक्षा काफी कठिन था पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सिपाही भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थी बोले, पहले की अपेक्षा काफी कठिन था पेपर
पुलिस भर्ती परीक्षा नगर सहित जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा से पहले केंद्र के अंदर पहुंचने से पहले अभ्यर्थियों को त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ा। सबसे पहले उन्हें केंद्र के मुख्य द्वार पर चेकिंग के दौरान ही इलेक्ट्रानिक गैजेट के तहत घड़ी, स्मार्ट वाच, मोबाइल, इयरफोन सभी को उतारकर अलग रखवा दिया गया। इसके बाद अंदर जाने पर बायोमेट्रिक जांच के बाद केवल पेन, एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी अंदर पहुंचे। यहां उनकी फोटो लेकर पहले से मौजूद डाटा से मिलान करने के बाद बैठने दिया गया। वहीं इसी दाैरान जूता निकालकर जांच हुई। महिला अभ्यर्थियों की जांच के लिए सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर अलग से केबिन बनाया गया था। जहां महिला आरक्षी द्वारा महिला अभ्यर्थियों की कड़ी जांच के बाद अंदर भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।