Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
MP News Sagar University Vice Chancellor gets honorary colonel rank firing range to be started for NCC cadets
{"_id":"66d1dd36574a8ba3520818c7","slug":"vice-chancellor-of-sagar-university-gets-honorary-colonel-rank-for-ncc-cadets-firing-range-will-start-in-the-university-sagar-news-c-1-1-noi1338-2052710-2024-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: सागर विश्वविद्यालय की कुलपति को मिली मानद कर्नल रैंक, NCC कैडेट्स के लिए शुरू होगी फायरिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सागर विश्वविद्यालय की कुलपति को मिली मानद कर्नल रैंक, NCC कैडेट्स के लिए शुरू होगी फायरिंग रेंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 10:13 PM IST
डॉक्टर हरी सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर की कुलगुरु प्रो. नीलिमा गुप्ता को मानद कर्नल रैंक और एनसीसी के कर्नल कमांडेंट पद से नवाजा गया है। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार को आयोजित पिपिंग सेरेमनी में कुलपति प्रो. गुप्ता को रैंक प्रदान की गई। कार्यक्रम में एनसीसी निदेशालय (मप्र व छत्तीसगढ़) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल एके महाजन और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कन्हैयालाल बेरवाल सहित एनसीसी के अधिकारी कैडेट्स विश्विद्यालय के प्रोफेसर्स तथा विद्यार्थी शामिल हुए।
मानद कर्नल रैंक कभी-कभी नागरिकों को किसी विशिष्ट क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन या राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए प्रदान की जाती है। इस पहल का उद्देश्य कुलपतियों को उनके कार्यकाल के दौरान कर्नल कमांडेंट के रूप में नियुक्त करके विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन और देशभक्ति के एनसीसी के लोकाचार को शामिल करना है तथा छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना को बढ़ावा और सैन्य सेवा के प्रति उनके झुकाव को मजबूत करने का प्रयास करना होता है।
कुलपति प्रो. गुप्ता मप्र और छत्तीसगढ़ में यह रैंक हासिल करने वालीं तीसरी कुलपति हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान एनसीसी को बढ़ावा दिया है। एनसीसी की गतिविधियों में विश्वविद्यालय के कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, उनका लगातार एनसीसी के प्रति लगाव है।
एनसीसी को आगे बढ़ाने के कामों से मिला सम्मान
एनसीसी निदेशालय (मप्र व छत्तीसगढ़) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल एके महाजन ने कहा कि कुलपति प्रो. गुप्ता ने एनसीसी को आगे बढ़ाने कई सालों से काम किया है, जिससे एनसीसी के कैडेट्स को मोटिवेशन मिला है। ताकि वह यूनिवर्सिटी के अंदर एनसीसी विषय ले सकें। विश्वविद्यालय में एनसीसी को बढ़ावा, अनुशासन आदि मापदंडों को देखते हुए इस रैंक के लिए कुलपति का चयन किया गया है। अब वह यूनिफार्म पहन सकती हैं, जिससे उनकी जिम्मेदारी और बढ़ेगी एनसीसी को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए फायरिंग रेंज बनाई जा रही है, ताकि एनसीसी कैडेट्स ट्रेनिंग ले सकें।
सागर में एयर यूनिट शुरू कराने की मांग
कर्नल कमांडेंट रैंक मिलने के बाद कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि यह रैंक मिलने के बाद विश्वविद्यालय और एनसीसी के प्रति मेरी और जिम्मेदारी बढ़ गई है। विश्वविद्यालय में एनसीसी के माध्यम से बच्चों को योग्य बनाने का काम किया जा रहा है। अब विश्वविद्यालय में छात्राओं को एनसीसी के प्रति जागरुक कर आगे लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने सागर में एनसीसी के लिए एयर यूनिट शुरू कराने की मांग रखी, जिस पर एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक महाजन ने कहा कि अभी इस दिशा में कोई नया काम नहीं हो रहा है। जब कोई पहल होगी तो सागर में एयर यूनिट दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।