{"_id":"66d197e7d98466bed90969a3","slug":"video-students-not-get-admission-the-gate-closed-parents-created-ruckus-case-of-duddhi-ggic","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : गेट बंद होने से प्रवेश नहीं पा सकीं छात्राएं सड़क पर उतरीं, अभिभावकों का हंगामा, दुद्धी जीजीआईसी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : गेट बंद होने से प्रवेश नहीं पा सकीं छात्राएं सड़क पर उतरीं, अभिभावकों का हंगामा, दुद्धी जीजीआईसी का मामला
दुद्धी नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शुक्रवार को गेट बंद होने से विद्यालय में प्रवेश न मिलने से नाराज छात्राएं सड़क पर उतर आईं। प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए अभिभावकों ने हंगामा मचाया। प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का संचालन सुबह साढ़े सात बजे से होता है। इससे पहले तक सभी छात्राओं को विद्यालय में प्रवेश कर लेना होता है। शुक्रवार को तय समय सीमा के 20 मिनट बाद सुबह 7.50 बजे मेन गेट बंद कर दिया गया। इससे बड़ी संख्या में छात्राएं बाहर ही रह गई। काफी कोशिश के बाद भी गेट न खुलने पर छात्राएं कॉलेज के सामने हाईवे पर जमा हो गईं। अभिभावकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में गांव दूर-दूर हैं। पक्के रास्ते नहीं हैं। साधन का भी अभाव है। फिर भी छात्राएं रोजाना स्कूल आ रही हैं। प्रबंधन के इस रुख से छात्राओं का मनोबल टूटा है। स्कूल आने की जल्दी में वह हादसे की शिकार हो सकती हैं। काफ़ी देर तक गेट पर हंगामा चलता रहा। बाद में प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप पर मामला शांत हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव का कहना था कि विद्यालय में अनुशासन बनाने और समय से कक्षाओं का संचालन करने के लिए ऐसा किया गया है। समय के बाद भी 20 मिनट तक प्रवेश दिया गया है। कोई भी कदम छात्राओं के हित के लिए होता है। अभिभावकों से भी सहयोग की जरूरत है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।