{"_id":"66d07bbebe0b69fd8c0a9654","slug":"tribal-organizations-created-a-ruckus-in-the-sp-office-over-the-death-of-a-tribal-youth-in-the-lockup-and-made-this-demand-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2048071-2024-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: लॉकअप में युवक की मौत पर आदिवासी संगठनों ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा, की ये मांग, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: लॉकअप में युवक की मौत पर आदिवासी संगठनों ने एसपी कार्यालय में किया हंगामा, की ये मांग, Video
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 07:36 PM IST
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पंधाना थाने के लॉकअप में चार दिन पहले यानी 24 अगस्त की रात एक आदिवासी युवक के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद से ही क्षेत्र सहित प्रदेश की राजनीति में आदिवासियों पर पुलिसिया अत्याचार किए जाने के मामलों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। इसी के चलते जहां एक दिन पहले ही मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी की ओर से एक प्रतिनिधि मंडल पंधाना पहुंचा था। वहीं, अब गुरुवार को आदिवासी समाज के उत्थान के लिए काम करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता माधुरी बेन के नेतृत्व में जिले भर के कई आदिवासी संगठनों के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जमकर नारेबाजी की।
बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची माधुरी बेन ने मीडिया से चर्चा में कहा कि मृतक युवक भील समाज का है और उसका पिछला कोई अपराधिक इतिहास भी नहीं रहा। बावजूद इसके पुलिस ने चार दिन तक उसे थाने में रखकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की है। यही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं है, बल्कि हत्या है, जिसके चलते उनकी मांग थी कि पंधाना थाने के सभी पुलिस वालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।
खंडवा नगर स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार दोपहर पहुंची आदिवासी समाज के हितों के लिए काम करने वाली, देश भर की विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता माधुरी बेन के नेतृत्व में निमाड़ क्षेत्र के सभी आदिवासी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने खंडवा पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया। इन लोगों ने पुलिस की बर्बरता के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और पंधाना थाने के लॉकअप में सुसाइड करने वाले आदिवासी युवक को न्याय दिलाने की बात कही। इन लोगों का नेतृत्व करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता माधुरी बेन ने कहा कि पुलिस थाने के अंदर आदिवासी युवक ने सुसाइड नहीं किया, बल्कि पुलिस ने ही उसकी हत्या की है। मृतक आदिवासी युवक का पिछला कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। चोरी के मामले में पूछताछ के दौरान पुलिस ने उसके साथ जमकर मारपीट की है। उसके शरीर पर लगे चोट के निशान इस बात के गवाह हैं। वहीं, यहां पहुंची माधुरी बेन ने मांग किया कि पंधाना थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।