{"_id":"6a05a9bb9f18d5fe8f0f00db","slug":"thieves-attacked-manokamneshwar-hanuman-temple-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4280482-2026-05-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa News: मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, सात किलो चांदी के मुकुट-मूर्तियां और नगदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa News: मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में चोरों का धावा, सात किलो चांदी के मुकुट-मूर्तियां और नगदी लेकर फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 14 May 2026 05:52 PM IST
Link Copied
खंडवा के किशोर नगर स्थित मनोकामनेश्वर हनुमान मंदिर में देर रात बदमाशों ने लाखों रुपये के चांदी के मुकुट और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने रात के अंतिम पहर में इस वारदात को अंजाम दिया। चोरी गए मुकुटों का कुल वजन करीब सात किलो बताया जा रहा है। वारदात के दौरान बदमाशों ने मंदिर की लाइट बंद कर दी थी और सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी फॉर्मेट कर दिए।
मंदिर के पुजारी मनोज उपाध्याय ने बताया कि उनका बेटा राम उपाध्याय सुबह मंदिर के गेट खोलने के लिए पहुंचा था। दरवाजे का ताला खोलने के दौरान उसने देखा कि वहां दरवाजे का नकूचा टूटा हुआ है। भीतर जाकर देखा तो हनुमान जी, शिवजी और अन्य मूर्तियों पर रखे चांदी के मुकुट गायब थे।
बदमाशों ने बेहद शातिराना तरीके से इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान सामने आया है कि बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए मंदिर में लगे सीसीटीवी सिस्टम से छेड़छाड़ की है। उन्होंने कैमरे के पूरे फुटेज को ही फॉर्मेट (डिलीट) कर दिया है, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके।
चोरी की सूचना मिलते ही मोघट रोड थाना प्रभारी धीरेश धारवाल और सीएसपी अभिनव बारंगे तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाद में एसपी अगम जैन और एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने भी मंदिर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
इधर मौके पर पहुंचे खंडवा सीएसपी, अभिनव बारंगे ने बताया कि थाना मोघट की रामेश्वर चौकी क्षेत्र के किशोर नगर एरिया में एक मंदिर में चोरी की वारदात हुई है। घटना करीब रात 3 बजे की है। इसमें भगवान के मुकुट कुछ पीतल की मूर्तियां और दान पात्र से चोरी का मामला सामने आया है। मौके पर सीसीटीवी और एफएसएल की टीम जांच कर रही है। इसके पीछे जो भी हैं, उन्हें जल्द ही पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।