सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Farmers demanding justice sent to jail Congress staged sit in then released

MP: न्याय मांगने पर जेल, विरोध में कांग्रेस का धरना, खंडवा में किसान पिता-पुत्र को पुलिस ने किया रिहा; जानें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 06:47 PM IST
Farmers demanding justice sent to jail Congress staged sit in then released

मध्यप्रदेश के खंडवा में मंगलवार को दिनभर चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद बुधवार को किसान पिता-पुत्र की जेल से रिहाई हो गई। रिहाई के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों किसानों का जोरदार स्वागत किया और उन्हें बग्गी में बैठाकर कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन ले जाया गया। यहां मीडिया के सामने हरदा से आए कांग्रेस विधायक और स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

दरअसल, मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में चल रही जनसुनवाई के दौरान हंगामा करने और अधिकारियों से अभद्रता के आरोप में किसान पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। देर शाम मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता कलेक्ट्रेट पहुंचे और जमानत की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।

मामला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी तक पहुंचने के बाद उनके हस्तक्षेप से अधिकारी देर रात फिर कार्यालय पहुंचे और किसान पिता-पुत्र की जमानत मंजूर की गई। हालांकि देर रात होने के कारण उनकी रिहाई नहीं हो सकी और बुधवार को उन्हें जेल से रिहा किया गया।

पढ़ें:  कुत्ते के काटने के बाद भी निकाला गाय का दूध, मट्ठा पीते ही मचा हड़कंप; 90 से ज्यादा लोगों को लगे इंजेक्शन

रिहाई के बाद खंडवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने किसानों का स्वागत किया। किसान रामनारायण मौजीलाल और उनके पुत्र श्याम रामनारायण ने बताया कि वे जनसुनवाई में अपने खेत तक पहुंचने के रास्ते की मांग लेकर गए थे, लेकिन उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इस घटना के बाद क्षेत्र में राजनीति गरमा गई। मंगलवार शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमानत की मांग को लेकर कलेक्टर कक्ष के बाहर धरना दिया था। इसके बाद दोनों किसानों को एक लाख रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई।

गांधी भवन पहुंचे हरदा के कांग्रेस विधायक आर.के. दोगने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा सरकार पर किसानों के साथ अन्याय का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो सरकार खुद को किसानों की हितैषी बताती है, वही किसानों को न्याय मांगने पर जेल भेज रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे डरें नहीं, कांग्रेस उनके साथ खड़ी है और उनकी हर लड़ाई लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Haldwani: राजपुरा वार्ड में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, लोगों ने किया प्रदर्शन

Jammu and Kashmir में इको-टूरिज्म और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने बनाया प्लान |Ramban News

Video: धर्मशाला को आईपीएल प्लेऑफ मैच की मेजबानी, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

06 May 2026

Video: रोहड़ू एसडीएम कार्यालय और न्यायिक परिसर को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया

06 May 2026

फर्रुखाबाद में स्कूल वैन बनी आग का गोला, सीपी इंटरनेशनल स्कूल में मची दहशत

06 May 2026
विज्ञापन

रिकांगपिओ: 8 से 10 मई तक रहेगी किन्नौर बर्ड फेस्टिवल की धूम

06 May 2026

Nainital Traffic: नैनीताल में अब ट्रैफिक को ऐसे किया जाएगा कंट्रोल | Uttarakhand Tourism | Traffic Eye

06 May 2026
विज्ञापन

Video: कन्या स्कूल सोलन में कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को किया सम्मानित

06 May 2026

धर्मशाला: 21, 22 और 23 अगस्त को होगा लोक अदालत का आयोजन

06 May 2026

MP: स्वास्थ्य विभाग की म्यूजिकल चेयर, सीएमएचओ की कुर्सी पर उलझे दो डॉक्टर, स्टाफ परेशान- किसे कहें बॉस?

06 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में फिर चोरी हुई स्मार्ट बिजली मीटर से चिप

भाजपा की प्रचंड जीत पर बहादुरगढ़ में निकाला गया पैदल जुलूस

MP: रफ्तार का जानलेवा जुनून! खंभे से टकराते ही आग का गोला बनी गाड़ी, दो दोस्तों की तड़प-तड़प कर मौत

06 May 2026

कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर बोले- SIR ने बंगाल में भाजपा की जीत में योगदान दिया | Election Commission

06 May 2026

फरीदाबाद के गेस्ट हाउस में युवक का शव लटका मिला, परिजनों ने प्रेम जाल में फंसाकर हत्या का आरोप लगाया

06 May 2026

सोमेश्वर पहुंची गोल्ज्यू यात्रा, श्रद्धालुओं ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा-अर्चना की

06 May 2026

हुसैनीवाला बार्डर के गांव टेंडी वाला में दरिया में बन रही नोचों का भाजपा नेता ने किया निरीक्षण

अमृतसर व जालंधर विस्फोट के बाद फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ी

Video: शाहजहांपुर में प्रेमी युगल ने दी जान, पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले दोनों के शव

06 May 2026

Video: पैदल सचिवालय निकले सीएम सुक्खू, रास्ते में छात्राओं से पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों पर की बातचीत

06 May 2026

उरई: नूंह हादसे में शहीद पुलिसकर्मियों को नम आंखों से विदाई, एडीजी और आईजी ने दी श्रद्धांजलि

06 May 2026

हिसार में बदबू मार रहा 1260 टन कचरा, कर्मचारियों ने गेट पर बैठ की नारेबाजी

06 May 2026

VIDEO: एक गलती और पलट गया भारी-भरकम कैंटर; चालक की मौत; CCTV में कैद हुआ भयानक वीडियो

06 May 2026

नारनौल में हाईटेंशन लाइन के मुआवजे पर किसानों में खुशी, मार्केट रेट तय

दूल्हे को नोटों की माला पहनाने को लेकर हुआ झगड़ा, जमकर हुआ पथराव

06 May 2026

VIDEO: घर के बाहर से साइकिल चोरी, CCTV में कैद बेखौफ चोर

06 May 2026

VIDEO: पलवल से कोसीकलां-मथुरा तक दौड़ी ईएमयू, यात्रियों को बड़ी राहत

06 May 2026

VIDEO: चाची के हाथ से लूटा बैग, देखता रह गया चाचा; हकीकत सुन पूरा परिवार रह गया सन्न

06 May 2026

कांवली रोड पर दर्दनाक हादसा, डंपर ने मजदूर को कुचला

06 May 2026

Amritsar Army Camp Blast: ਆਰਮੀ ਕੈਂਪ ਦੇ ਬਾਹਰ ਧਮਾਕਾ, ਖਾਸਾ ਛਾਉਣੀ ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਧਮਾਕਾ, ਜਾਂਚ ਜਾਰੀ

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed