सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Bullion trader gets CBI notice in Rs 263 crore embezzlement case

Khandwa: चार साल पहले व्यापारी ने फर्जी CBI के कॉल की कराई शिकायत, अब 263 करोड़ के उसी गबन मामले में मिला नोटिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 07 May 2026 10:25 PM IST
Bullion trader gets CBI notice in Rs 263 crore embezzlement case

खंडवा के सराफा बाजार में रहने वाले एक व्यापारी के यहां उस वक़्त हंगामा हो गया, जब सीबीआई का अधिकारी बन एक युवक उन्हें दिल्ली स्थित मुख्यालय पर हाजिर होने का आदेश देने लगा। व्यपारी और उनके परिजनों ने सादे कपड़ों में आए इस युवक को फर्जी सीबीआई अफसर समझ बहस और हंगामा शुरू कर दिया और उसे पकड़ कर शहर के कोतवाली थाने ले आए। दरअसल इसी व्यापारी ने साल 2022 में अपने मोबाइल में लगातार सीबीआई के नाम से आ रहे फर्जी कॉल और धमकियों की पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब उन्हें सीबीआई का आधिकारिक नोटिस देने यह युवक आया हुआ था, जो कि 263 करोड़ के गबन से जुड़ा मामला था। स्थानीय पुलिस से जांच के बाद नोटिस सही पाया और कोतवाली थाने में ही नोटिस से जुड़ी प्रक्रिया पूरी की गई।

खंडवा में चार साल पहले के जिस मामले को सराफा कारोबारी अंकित जैन ने फर्जी कॉल और धमकी से जुड़ा बताते हुए पुलिस से शिकायत की थी, अब उसी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) का आधिकारिक नोटिस सामने आया है। CBI ने कारोबारी को 14 मई को दिल्ली स्थित एंटी करप्शन ब्रांच कार्यालय में पूछताछ के लिए बुलाया है। रामगंज वार्ड निवासी अंकित जैन ने वर्ष 2022 में पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि, उन्हें लगातार मोबाइल और लैंडलाइन नंबरों से कॉल कर खुद को कुछ लोग CBI अधिकारी बता रहे हैं। कॉल करने वाले उन्हें दिल्ली बुलाने के साथ ही मोबाइल लोकेशन शेयर करने का दबाव बना रहे थे। यही नहीं, उन्हें वॉट्सएप पर एक कथित सूचना पत्र भी भेजा गया था।

ये भी पढ़ें- 70 हजार के कर्ज में कैद था पिता, इसलिए अस्पताल नहीं पहुंचा; चार दिन मर्चुरी में सड़ती रही बेटी की लाश

अपने आवेदन में कारोबारी ने कहा था कि कॉल करने वाले व्यक्ति की बातचीत संदिग्ध लग रही है। उसमें उनके PAN नंबर का उपयोग “तानाजी मंडल” से जुड़े 263 करोड़ रुपये के गबन के मामले में होने की बात कही जा रही थी। कारोबारी ने दावा किया था कि उनका उस व्यक्ति या मामले से कोई संबंध नहीं है, और उन्होंने कभी खंडवा से बाहर अपने PAN का उपयोग नहीं किया। साथ ही अंकित जैन ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया था कि पूर्व में शहर के एक अन्य सराफा कारोबारी के अपहरण और फिरौती मांगने की घटना हो चुकी है, इसलिए उन्हें सुरक्षा को लेकर आशंका है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच और संरक्षण देने की मांग की थी।

इधर अब CBI की ओर से इस मामले में जारी नोटिस में बताया गया है कि केस क्रमांक RC-1(A)/2022/CBI/AC-I Delhi की जांच के दौरान M/s Blitz Multimedia Pvt. Ltd. और एक अन्य फर्म के बीच हुए MOU में उनके हस्ताक्षर पाए जाने की संभावना सामने आई है। इसी संबंध में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। CBI ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में IPC की धारा 174 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

यमुनानगर: छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक के विरोध में मसीह समाज ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

07 May 2026

VIDEO: अखिलेश बोले- भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वह आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं

07 May 2026

Video: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में 10 मई को लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

07 May 2026

VIDEO: बुंदेलखंडी वार्ड के उपचुनाव में 11 वोटों से भाजपा के प्रत्याशी को मिली जीत

07 May 2026

VIDEO: तेज आंधी के बीच घर में गिरा हाईटेंशन तार, शादी के लिए रखा सामान जलकर राख

07 May 2026
विज्ञापन

Hamirpur: भाजपा समर्थित तीन उम्मीदवारों ने भरा नामांकन

Meerut: महिला जनसुनवाई में महिलाओं को मिला इंसाफ, महिला आयोग सदस्य ने सुनी समस्याएं

07 May 2026
विज्ञापन

Meerut: तेज रफ्तार आई-10 कार ने दो छात्राओं को रौंदा, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

07 May 2026

Lakhimpur Kheri: गली से बाइक निकालने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में मौलाना की मौत

07 May 2026

VIDEO: कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने किया स्वगणना, 200 से अधिक कर्मचारियों व अफसरों ने लिया भाग

07 May 2026

Video: पनोह से भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा ठाकुर ने भरा पर्चा

VIDEO: जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना अभियान शुरू, घर बैठे भर सकेंगे विवरण

07 May 2026

VIDEO: रिटायर्ड अफसर का बेटा ट्रेडिंग और सट्टे में लाखों हारा तो पड़ोसी के यहां कर 10 करोड़ की चोरी, चार अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार

07 May 2026

VIDEO: वेब एप पर तस्वीर भेजकर करता गांजे का सौदा, तस्कर गिरफ्तार

07 May 2026

VIDEO: मोबाइल से खुद भरें जनगणना फॉर्म, आज से शुरू हुई डिजिटल स्वगणना

07 May 2026

VIDEO: चंपावत कांड पर उबला युवा कांग्रेस का आक्रोश, एसबीआई तिराहे पर फूंका सरकार का पुतला

07 May 2026

Solan: जिला परिषद दाड़वा से रंजना देवी, मंधाला वार्ड से सूबेदार माता राम ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भरा नामांकन

07 May 2026

यमुनानगर: मेहंदी हसन हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिजन पहुंचे पुलिस के पास

07 May 2026

रोहतक: हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, सड़कों पर कचरा

07 May 2026

VIDEO: दूल्हा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद, यहां सुनें- क्या कहते हैं परिजन

07 May 2026

VIDEO: डीएम ने स्व-गणना की प्रक्रिया को लेकर दी खास जानकारी

07 May 2026

VIDEO: डीएम ने कलेक्ट्रेट में फाइलों के रख-रखाव और अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा

07 May 2026

आप विधायक हरमीत पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ीं, कोर्ट ने दोबारा रिमांड पर भेजा

07 May 2026

PEC Open House 2026: छात्रों ने देखीं अत्याधुनिक लैब्स और रिसर्च सुविधाएं

Muzaffarnagar: नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी

07 May 2026

Meerut: सेट बैक के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी

07 May 2026

कांग्रेस का 'महाचक्काजाम': आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, कई किलोमीटर तक जाम

07 May 2026

VIDEO: सिक्स लेन पर तीन लाइन में खड़े हो रहे कोल मंडी के ट्रक

07 May 2026

Video: शाहजहांपुर में सपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- भाजपा के हाथों की कठपुतली है चुनाव आयोग

07 May 2026

Budaun News: एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

07 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed