{"_id":"69fc6cbd3bcc429ae80d907d","slug":"video-groom-murder-case-victim-family-hopes-for-justice-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दूल्हा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद, यहां सुनें- क्या कहते हैं परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दूल्हा हत्याकांड में पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद, यहां सुनें- क्या कहते हैं परिजन
बरात लेकर शादी करने जा रहे दूल्हा आजाद बिंद (25) की गोली मारकर सरेराह हत्या करने के मामले में वांछित प्रदीप, रवि और भोला पर घोषित 50-50 हजार रुपये का ईनाम अब सीधे एक-एक लाख रुपये होगा। इसके लिए एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने एडीजी से संस्तुति किए हैं।एक मई को हुए आजाद हत्याकांड मामले में पुलिस ने सात लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इनमें तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। जबकि आठ लोगों को वांछितों को शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लेकिन, पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप बिंद निवासी चिकसावा थाना बरदह आजमगढ़, रवि यादव निवासी सोंधी थाना खेतासराय और भोले राजभर निवासी जपटापुर थाना सरायख्वाजा का सुराग तक नहीं लगा पाई है। पुलिस के मुताबिक ये तीनों मोबाइल तक उपयोग नहीं कर रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहुंचने के लिए पांच विशेष टीमें लगाईं हैं, लेकिन अभी तक वह सुराग तक नहीं लगा पाए हैं। एसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों पर डीआईजी स्तर से 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब यह ईनाम राशि एक लाख करने के लिए एडीडी को पत्र लिखा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।