{"_id":"69fc69298e9f84ef850c1e37","slug":"video-ad-health-inspects-district-hospital-reviews-health-services-in-budaun-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Mukesh Kumar
Updated Thu, 07 May 2026 03:57 PM IST
Link Copied
बरेली मंडल के एडी हेल्थ डॉ तेजपाल ने बृहस्पतिवार को बदायूं जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी से लेकर इमरजेंसी कक्ष और जनरल वार्ड तक का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एडी हेल्थ ने चिकित्सकों से भी वार्ता की और अस्पताल में उपलब्ध दवाओं, जांच सुविधाओं तथा मरीजों की संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना गया। तीमारदारों ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अपनी बात रखी। एडी हेल्थ ने अस्पताल प्रशासन से कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। वही एनआरसी केंद्र का भी निरीक्षण किया। वहां पर जरूर दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।