Budaun News: आंधी-बारिश ने बरपाया कहर, सड़कों पर गिरे पेड़, बिसौली में युवक की मौत
बदायूं जिले में मंगलवार को आई तेज आंधी के दौरान कई जगह पेड़ गिर गए। बिसौली में पेड़ की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। बुधवार को भी तेज आंधी के साथ बारिश हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं जिले में लगातार दूसरे दिन आई आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह 11 बजे करीब अचानक काले बादल छा गए और अंधेरा छा गया। धूलभरी आंधी चलने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में आंधी से पेड़ उखड़ कर गिर गए। आंधी के दौरान बारिश भी हुई। आंधी बारिश से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे पहले मंगलवार को आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बिसौली थाना क्षेत्र के गुलाबबाग निवासी 20 वर्षीय अंशुल शर्मा के ऊपर पेड़ गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार अंशुल मंगलवार दोपहर अपने पिता के लिए खाना लेकर घर से निकला था। उसके पिता सड़क किनारे पल्ला बिछाकर गल्ला खरीदने का काम करते हैं और इसी काम से परिवार का पालन-पोषण होता है। अंशुल रोजाना की तरह अपने पिता को खाना देने जा रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में अचानक एक पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। अंशुल संभल पाता उससे पहले ही वह पेड़ की चपेट में आ गया और उसके नीचे दब गया।
पेड़ के नीचे दब गया था अंशुल
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे पेड़ के नीचे से बाहर निकाला। उस समय वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में था। परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। काफी प्रयास के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं सके और इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.