{"_id":"6a0432de6f8838b076097953","slug":"youth-dies-due-to-bike-crashes-into-straw-filled-trolley-in-budaun-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: भूसा भरी ट्रॉली में घुसी बाइक, हेलमेट टूटा... युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: भूसा भरी ट्रॉली में घुसी बाइक, हेलमेट टूटा... युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार
बदायूं के बिसौली-चंदौसी मार्ग पर भूसा भरी ट्रॉली में पीछे से बाइक जा घुसी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसने हेलमेट लगा रखा था, लेकिन टक्कर इतनी तेज हुई कि हेलमेट टूट गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के समीप बिसौली-चंदौसी रोड पर बुधवार को हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम नबीगंज निवासी वाजिद पुत्र जाफर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वाजिद हिमाचल प्रदेश में कबाड़ का काम करता था और कुछ दिन गांव में रहने के बाद बाइक से वापस हिमाचल जा रहा था।
Trending Videos
परिजनों के अनुसार वाजिद सुबह अपने घर से हिमाचल के लिए निकला था। जब वह भटपुरा गांव के पास बिसौली-चंदौसी रोड पर पहुंचा, तभी उसकी बाइक आगे चल रही भूसा से भरी ट्रॉली में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वाजिद के सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के दौरान उसका हेलमेट भी टूट गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद राहगीरों और आसपास के लोग मौके पर भीड़ जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।