सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Skeleton of elderly woman living alone found in her home in Kanshiram Awas Colony.

Budaun News: कांशीराम आवास कॉलोनी में अकेली रह रही वृद्धा का घर में मिला कंकाल

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Skeleton of elderly woman living alone found in her home in Kanshiram Awas Colony.
बिसौली की काशीराम कालोनी में बृद्ध का कंकाल मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। कस्बा के कांशीराम आवास कॉलोनी में रह रही अकेली वृद्धा का उसी के आवास में चारपाई पर कंकाल पड़ा मिला है। वह 10 दिन से घर से नहीं निकली थीं। बताते हैं कि पति के निधन के बाद से वह अकेली ही यहां रह रही थीं। सड़कों से कूड़ा-कचरा बीनकर गुजर-बसर किया करती थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
Trending Videos


कांशीराम कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कस्बा मुड़िया निवासी रामनिवास और उनकी पत्नी पतंग देवी पिछले 10 साल से कांशीराम आवास ब्लॉक-1 के क्वार्टर नं. सात में रह रहे थे। चार साल पहले रामनिवास की मौत के बाद पतंग देवी अकेली रह रही थीं। मोहल्ले वालों के मुताबिक, वह पिछले 10 दिन से घर से बाहर नहीं निकली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कुछ बच्चे खेलते-खेलते पतंग देवी के घर के पास पहुंचे। एक बच्चे ने दरवाजे से झांककर देखा तो खाट पर पतंग देवी का कंकाल पड़ा था। कमरे में तेज बदबू और कूड़े के ढेर लगे थे। बच्चों ने तुरंत मोहल्ले वालों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पतंग देवी का कोई बच्चा नहीं था। उनके पति भी घरों में सफाई कर परिवार का पेट पालते थे। कॉलोनी वालों की सूचना पर कोतवाल कमलेश मिश्र मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed