{"_id":"69fc6b8b833dd9adaf0643a9","slug":"video-meerut-women-continue-protest-against-setback-rule-for-third-day-in-meerut-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: सेट बैक के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: सेट बैक के विरोध में तीसरे दिन भी धरने पर डटी महिलाएं, आवास विकास के खिलाफ नारेबाजी
मेरठ के सेंट्रल मार्केट मामले में सेट बैक छोड़ने के विरोध में महिलाओं का धरना गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरनास्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित हुईं और आवास विकास परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि बिना उचित सुनवाई के कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके रोजगार पर असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कई परिवार छोटे स्तर पर दुकान चलाकर जीवन यापन कर रहे हैं और सेट बैक छोड़ने के नोटिस से उनके सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।
महिलाओं ने कहा कि मकान बचाने के लिए उन्हें धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है, जो बेहद दुखद स्थिति है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं होती और समस्या का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरने में अनीता, अलका, सोनिया, बबीता, मुकेश, पूनम, लक्ष्मी, रंजन, मिथिलेश, कौशल त्यागी, वी हेमलता, शालिनी गौतम, सोनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।