{"_id":"69fc6b8fb4466a389c0d65b9","slug":"video-massive-fire-breaks-out-at-sack-shop-and-warehouse-in-naveen-mandi-muzaffarnagar-2026-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में बुधवार रात बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
जानकारी के अनुसार पुरकाजी के मूल निवासी कार्तिक कुमार वर्तमान में नई मंडी क्षेत्र में रहते हैं और नवीन मंडी में उनकी बारदाने की दुकान एवं गोदाम है। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान और गोदाम में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने अपनी चार गाड़ियों के अलावा दो पेपर मिलों से पानी के दो टैंकर भी मंगवाए।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी आरके यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।