{"_id":"66cffffaa7b87ba1d80d126c","slug":"first-fork-connection-then-connected-but-money-still-outstanding-dausa-news-c-1-1-noi1350-2047057-2024-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Dausa News: नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काट, फिर एक आश्वासन के बाद जोड़ा, बिल अभी भी बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काट, फिर एक आश्वासन के बाद जोड़ा, बिल अभी भी बकाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 11:34 AM IST
दौसा नगर परिषद अक्सर सुर्खियों में रहता है। लेकिन, ताजा मामला पिछले दिन का है, जब बिजली विभाग का बकाया बिल जमा नहीं होने के कारण जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने दौसा नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काट दिया।
नगर परिषद सभापति ममता चौधरी ने कहा कि नगर परिषद के पास पैसा नहीं है, इसलिए बिजली का कनेक्शन काटा गया है। सभापति ने बताया कि पिछले 12 महीनों से आचार संहिता के कारण नगर परिषद में कोई कार्य नहीं हो पाया, जिससे नगर परिषद को राजस्व नहीं मिल सका।
ममता चौधरी ने यह भी बताया कि आचार संहिता के दौरान नगर परिषद में कोई स्थायी आयुक्त नहीं था, किसी अन्य को चार्ज देकर काम चलाया जा रहा था। उन्होंने इसे भी बिजली का बिल जमा नहीं होने का एक कारण बताया। हालांकि, नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद ममता चौधरी ने कहा कि जल्द ही बिल जमा करवा करवा दिया जाएगा।
सभापति के ये आरोप कहीं न कहीं सही हो सकते हैं, लेकिन नगर परिषद के कुछ ठेकेदारों का कहना है कि इस 12 महीने की अवधि के दौरान चहेते ठेकेदारों को उनके किए गए कामों का भुगतान किया गया है। हालांकि, कुछ ठेकेदारों को भुगतान किया गया होगा, लेकिन अभी भी दर्जनों ठेकेदारों का भुगतान बकाया है। पिछले दिनों नगर परिषद के अधिकृत ठेकेदारों ने भुगतान के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था। यह भी बता दें कि पिछले साल राजस्थान की एक नगर परिषद के ठेकेदार ने भुगतान न मिलने के कारण आत्महत्या तक कर ली थी।
यह नगर परिषद का आंतरिक मामला हो सकता है, लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि जैसे ही नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काटा गया, उसके कुछ समय बाद ही नगर परिषद के कर्मचारी एयर कंडीशनर, पंखा और अन्य बिजली उपकरण का उपयोग करते नजर आए। यह जांच का विषय है कि कनेक्शन काटे जाने के बाद भी नगर परिषद में बिजली की सप्लाई कैसे हो रही थी, जबकि बताया जा रहा है कि नगर परिषद में कोई जनरेटर भी नहीं है।
इस मामले में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एसई एम एल मीणा ने बताया कि हमने नगर परिषद का कनेक्शन जरूर काटा था, लेकिन कलेक्टर और एसडीएम के आश्वासन के बाद उसे फिर से जोड़ दिया गया है।
नगर परिषद का बिजली कनेक्शन काटने के मामले में सिटी एईएन रिंकेश मीणा ने कहा कि नगर परिषद के विभिन्न उपक्रमों को जोड़ने पर लगभग 3 करोड़ रुपए की देनदारी है। कलेक्टर देवेंद्र कुमार और एसडीएम मनीष जाटव से बात होने के बाद, आश्वासन मिलने पर बिजली आपूर्ति पुनः चालू कर दी गई है। फिर भी बड़ा सवाल यही है कि केवल आश्वासन मिलने के बाद ही जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने इतनी जल्दी कनेक्शन क्यों काटा और फिर कलेक्टर और एसडीएम के फोन के बाद महज एक आश्वासन पर कनेक्शन जोड़ दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।