{"_id":"66d03167d5816bcf79091d6c","slug":"video-if-seating-arrangements-are-not-made-for-the-children-classes-will-be-held-outside-the-dc-office","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं की तो डीसी कार्यालय के बाहर लगेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं की तो डीसी कार्यालय के बाहर लगेंगी कक्षाएं
कुल्लू के राजकीय उच्च विद्यालय चंसारी के 109 बच्चों को पढ़ाई के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुराना भवन भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है और नए का काम अधर में लटका हुआ है। डेढ़ साल से बच्चे निजी भवन में क्लास लगा रहे थे, लेकिन अब वहां से भी बच्चों को निकलना होगा। भवन मालिक के साथ हुआ एग्रीमेंट खत्म हो गया है। ऐसे अभिभावकों ने डीसी कार्यालय के बाहर बच्चों की क्लास शुरू करने का एलान कर दिया है। उपायुक्त कुल्लू से मिलने भारी संख्या में अभिभावक पहुंचे और बच्चों के बैठने के लिए भवन जल्द तैयार करवाने मांग की। अभिभावकों ने कहा कि अगर जल्द चंसारी स्कूल के भवन का काम शुरू नहीं किया गया तो बच्चों को डीसी कार्यालय के बाहर बैठाकर क्लास
लगाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।