{"_id":"66d0aa2c2059c24d2601ee84","slug":"arrangement-of-sheds-and-fans-for-the-devotees-in-omkareshwar-devotees-standing-in-queue-will-get-relief-from-rain-and-heat-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2050185-2024-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: ओंमकारेश्वर में श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा शेड और पंखों का इंतजाम, गर्मी-बारिश में मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: ओंमकारेश्वर में श्रद्धालुओं के लिए किया जाएगा शेड और पंखों का इंतजाम, गर्मी-बारिश में मिलेगी राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2024 09:16 AM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थनगरी ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसडीएम शिवम प्रजापति ने गुरुवार को व्यापारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। इस बैठक में तीर्थनगरी के व्यापारियों का प्रतिनिधित्व गजेंद्र अग्रवाल ने किया। ओंकारेश्वर थाना मान्धाता स्थित कंट्रोल रूम में हुई इस बैठक में एसडीएम शिवम प्रजापति ने जिला कलेक्टर के निर्देशों के तहत व्यापारियों से नगर में सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सुझाव लिए। इन सुझावों पर विचार करने के लिए व्यापारी संगठन को अगले 2 दिन का समय दिया गया है, ताकि नई व्यवस्थाओं को समझकर उन्हें लागू किया जा सके।
श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए लंबी लाइनों में लगने की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन यहां की व्यवस्था को सुधारने का प्रयास कर रहा है। इसी उद्देश्य से व्यापारी संगठनों से बैठक की गई, ताकि उनकी राय से व्यवस्था में सुधार किया जा सके। जिला कलेक्टर को भी इस बारे में सूचित किया गया है, और दो दिनों के भीतर उनके निर्देशन में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्राथमिक दौर की बैठक
पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने जानकारी दी कि यह बैठक प्राथमिक स्तर पर सामान्य जानकारी और सुझावों को लेकर थी। अगले दौर की बैठक में इन सुझावों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि तीर्थनगरी में कौन सी नई सुविधाएं जोड़ी जाएं और कौन सी नहीं।
मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा
पुनासा एसडीएम प्रजापति ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्य रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा हुई जो धूप और बारिश में खड़े होकर दर्शन के लिए इंतजार करते हैं। इन सुविधाओं में शेड, पंखे, और बारिश से बचाव के लिए छत का इंतजाम करने जैसे सुझाव शामिल थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।