{"_id":"66d07ace625f28d3c50b69df","slug":"video-mahal-sashakatakaranae-abhayana-ka-tahata-aagara-ma-palsa-na-mahalo-ka-kaya-jaganprka","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आगरा में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत आगरा में पुलिस ने महिलाओं को किया जागरूक
उत्तर प्रदेश के आगरा में कागारौल थाना पुलिस ने महिला जागरुकता अभियान चलाया। धर्मशाला पर महिला सुरक्षा एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसीपी देवेश कुमार ने महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सुरक्षा सबंधी जानकारी देते हुए बताया महिलाए आत्मनिर्भर हो रही हैं। इसलिए उन्हें अब जागरूक रहकर सुरक्षित भी रहना चाहिए।
किसी भी सहायता के लिए पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112, 1090, 1098 पर सम्पर्क कर पुलिस सहायता ले सकते हैं। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर आपकी हर संभव सहायता करेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार शर्मा, एसएसआई विजेंद्र शर्मा,एस आई, विद्या राम यादव,एस आई किशोर गौतम एस आई रूबी आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा किरावली कस्बा के स्टेशन रोड के एम पब्लिक स्कूल में पुलिस के द्वारा महिलाओं जागरूक करने के लिए एक संगोष्ठी का आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि एसीपी अछनेरा शेषमणि उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं एवं विधालय की छात्राओं को डायल नं 112, तथा 1090 की जानकारी दी।
बताया कि किसी महिला एवं छात्राओं को डर ने की जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबर पर काल करें आपका नंबर गोपनीय रखा जायेगा। एसीपी ने विधालयों में एक शिकायत पेटिका लगाने को कहा।एन्टीरोमियो एवं जिला स्तर पर महिला परामर्श केन्द्र स्थापित करने की जानकारी दी। जीएसके इंटर कालेज की छात्रा नीतू ने महिलाओं पर एक मार्मिक गीत सुनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।