{"_id":"66d084dbbe53eae87f0c569e","slug":"video-chief-minister-will-come-to-sonbhadra-on-first-september-commissioner-and-dig-took-stock-preparations","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पहली सितंबर को सोनभद्र आएंगे मुख्यमंत्री, कमिश्नर और डीआईजी ने लिया तैयारियों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पहली सितंबर को सोनभद्र आएंगे मुख्यमंत्री, कमिश्नर और डीआईजी ने लिया तैयारियों का जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित भ्रमण के मद्देनजर गुरुवार को मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. और डीआईजी आरपी सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहां चल रही तैयारियों और सुरक्षा प्रबंध के बारे में जानकारी ली।
एक सितंबर को संत कीनाराम पीजी कॉलेज परिसर में मुख्यमंत्री का आगमन संभावित है। इस दौरान वह संत कीनाराम की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके लिए परिसर में पंडाल, मंच का निर्माण शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी. और डीआईजी आरपी सिंह ने तैयारियों का जायजा लिया। डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने सुरक्षा पहलुओं पर जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाय, जिससे किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि हेलीपैड स्थल के आसपास के झाड़ियों का कटान करते हुए साफ-सफाई का बेहतर प्रबंध कराएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।